ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमुहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, पारंपरिक हथियारों से युवाओं ने दिखाए करतब- VIDEO

मुहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, पारंपरिक हथियारों से युवाओं ने दिखाए करतब- VIDEO

मुहर्रम की नौवीं तारीख यानी सोमवार को सराय किलाघाट इमामबाड़ा में फातिहा खानी और नियाज कराने के लिए शहर के विभिन्न मुहल्ले के दर्जनों अखाड़ा जुलूस निकले। इस दौरान अखाड़े जुलूस में शामिल लोगों ने तिरंगे...

मुहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, पारंपरिक हथियारों से युवाओं ने दिखाए करतब- VIDEO
भागलपुर, कार्यालय संवाददाताMon, 09 Sep 2019 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

मुहर्रम की नौवीं तारीख यानी सोमवार को सराय किलाघाट इमामबाड़ा में फातिहा खानी और नियाज कराने के लिए शहर के विभिन्न मुहल्ले के दर्जनों अखाड़ा जुलूस निकले। इस दौरान अखाड़े जुलूस में शामिल लोगों ने तिरंगे फहराये। 

सोमवार की सुबह नौ बजे से ही शहर के तमाम अखाड़ा जुलूस फातिहाखानी के लिए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सराय किलाघाट स्थित इमामबाड़ा पहुंचते रहे। दोपहर बाद एक बजे तक अखाड़ों का निकलना जारी था। अखाड़ा जुलूस में शामिल युवाओं की टोली पारंपरिक हथियारों से लैस होकर तलवारबाजी, लाठी, फरसा व सिपल आदि से करतब दिखा रही थी।

 इस दौरान जुलूस में शामिल लोग द्वारा लहराया जा रहा राष्ट्रीय ध्वज, इनके देशप्रेम को दर्शा रहा था। सराय के पास लगे मंच से जुलूस में शामिल लोगों को पानी पिलाया जा रहा था। पूर्वाह्न करीब 12 बजे मौके पर राज्य सभा सांसद कहकशां परवीन पहुंची और गुजर रहे अखाड़ों का इस्तकबाल किया।

मुहर्रम की दसवीं तारीख कई मायनों में अहम
मदरसा जामिया शहबाजिया के हेड शिक्षक मुफ्ती मौलाना फारूक आलम अशरफी ने कहा कि मुहर्रम की दसवीं तारीख हजरत हुसैन और उनकी साथियों की शहादत को याद दिलाता है। इस्लाम, सच्चाई व हक की खातिर हजरत इमाम हुसैन ने अपने 72 लोगों के साथ कुर्बानी दी थी। मुहर्रम की दसवीं तारीख कई मायने में इस्लाम धर्म में महत्वपूर्ण है। मुहर्रम की दसवीं तारीख को ही हजरत याकूब अलैह सलाम के आंखों की रोशनी लौटी थी। हजरत यूसुफ अलैह को इसी दिन कुएं से निकाला गया था। फिरऔन की जुल्म से हजरत मुशा अलैह सलाम की कौम को निजात इसी दिन मिली थी। इसी दिन हजरत ईसा अलैह सलाम पैदा हुए थे। अल्लाह को यह तारीख इतना पसंद था कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत का दिन भी मुहर्रम की दसवीं तारीख को ही चुना था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें