सहयोग शिविर में युवक ने किया हंगामा, सीओ ने किया पुलिस के हवाले
सबौर के चंदेरी पंचायत में सहयोग शिविर के दौरान एक युवक ने हंगामा किया और कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। सीओ ने युवक को पुलिस के हवाले किया। सोमवार को भी तीन युवकों ने अंचल कार्यालय में ऑपरेटर से बदतमीजी की, जिन्हें भी पुलिस ने पकड़ा। सबौर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों को पीआर बांड भरवाकर छोड़ा गया।

सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चंदेरी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर में एक युवक किसी कार्य को लेकर हंगामा करने लगा और वहां शिविर में मौजूद कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन युवक हंगामा करते रहा। उसके बाद सीओ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार को भी अंचल कार्यालय में तीन युवक, अंचल लेखागार में घुसकर ऑपरेटर से बदतमीजी और हंगामा कर रहे थे। सीओ ने युवकों को समझाया-बुझाया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। तब पुलिस को बुलाकर तीनों युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सौरभ कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर में युवक हंगामा कर रहा था।
पुलिस के हवाले किया गया। वहीं सोमवार को भी अंचल कार्यालय में तीन युवक ऑपरेटर के साथ हाथापाई पर उतर गए थे। जिसे पुलिस के हवाले किया गया था। सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने कहा कि तीन युवक को हंगामा करते हुए थाना लाया गया था। पीआर बांड भरवाकर उसे छोड़ा गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


