Bhagalpur News: सार्वजनिक कुएं की सफाई कर कराया ब्लीचिंग का छिड़काव
Bhagalpur News: श्रीरामपुर कोठी में युवाओं ने दिखाई मिसाल अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर नगर पंचायत के वार्ड

Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-एक स्थित श्रीरामपुर कोठी में युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए महीनों से गंदगी से पटे सार्वजनिक कुएं की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। युवाओं के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। बताया जाता है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सार्वजनिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन योजना के अंतर्गत इस कुएं का जीर्णोद्धार कराया गया था। कुएं के ऊपर जाली लगाई गई थी तथा उसे आकर्षक बनाने के लिए मधुबनी पेंटिंग भी कराई गई थी। इसके बावजूद लंबे समय से कुएं में कचरे का अंबार लगा हुआ था, जिससे बदबू फैल रही थी और आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी।
रविवार को कुएं में जमा कचरे और बदहाल स्थिति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्रीरामपुर कोठी के ग्रामीण युवा किशन, गोलू, विक्रम, संतोष और गौतम ने स्वयं पहल की। सभी युवाओं ने मिलकर कुएं से कचरा निकालकर उसकी पूरी तरह सफाई की तथा संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


