
किशनगंज: डोंक व महानंदा नदी किनारे युवाओं ने मनाया पिकनिक
पोठिया में नए वर्ष के पिकनिक मनाने वाले युवाओं में उत्साह का माहौल है। महानंदा और डोंक नदी के किनारे युवाओं की टोली पिकनिक मनाने पहुँची। कृषि कॉलेज बांध पर पिकनिक स्थल की खूबसूरती ने युवाओं को आकर्षित किया। शीतलहरी के बाद धूप निकलने से उत्साह बढ़ा। पुलिस ने सुरक्षा सुनिश्चित की।
पोठिया। एक पखवारे के बाद लगातार दो दिनों से मौसम का मिजाज बदलने से नए वर्ष में पिकनिक मनाने वाले युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। डोंक तथा महानंदा नदी के किनारे युवा पिकनिक मनाने पहुंचे युवाओं की टोली में खासा उत्साह देखा गया। गुरुवार को पोठिया प्रखंड अंतर्गत जहां महानंदा नदी के इंदरपुर स्थित डा. कलाम कृषि कॉलेज बांध पर पिछले पांच वर्षों से पहली जनवरी के लिए पिकनिक स्थल बन गया है, और दूर दराज से युवाओं की टोली यहाँ पिकनिक मनाने पहुँचते हैं। वहीं प्रखंड क्षेत्र के डोंक नदी के किनारे पर भी प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवो तथा पश्चिम बंगाल से भी पिकनिक मनाने युवाओं की टोली पहुंची थी।
पिकनिक मनाने इन स्थलों पर सुबह से ही अलग स्थानों से युवाओं की टोली पहुंच रहा था। प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक पखवारे से चल रही शीतलहरी के बाद अचानक बुधवार से धूप निकलने से युवाओं में काफी हर्ष का माहौल देखा गया। युवक युवाओं की टोली कृषि कॉलेज तथा महानंदा नदी का भी भरपूर आनंद उठा रहे थे। डोंक नदी की कलकल बहती पवित्र पानी तथा सरजमीन से लगभग बीस फीट ऊंची बांध की सुंदरता में चार चांद लगाने वाला दृश्य दिख रहा था। इधर सुरक्षा के मद्देनजर पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन, छतरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा सहित अर्राबाड़ी पुलिस की पैनी नजर क्षेत्र के पिकनिक स्थलों पर रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




