चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
गोराडीह थाना क्षेत्र के जीताडीह गांव में एक युवक को गेहूं की बोरी चोरी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक बाइक से आया और घर के बाहर रुककर चोरी की। ग्रामीणों ने शोर मचाया और युवक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई।

गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के जीताडीह गांव में एक घर से गेहूं की बोरी चोरी कर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामला रविवार की सुबह करीब दस बजे की है। ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक बाइक से आया और पहले गांव का एक-दो चक्कर बाइक से लगाया, फिर गांव के पश्चिम छोर पर मुख्य सड़क किनारे सुनील कुमार के घर के बाहर रुक गया। घर में किसी को नहीं देखने पर वह घर के अंदर घुस गया और कमरे में रखे एक बोरी गेहूं बाइक पर लोड कर लिया। ग्रामीणों ने देखकर शोर मचाया, तभी गांव के कुछ युवक ने उसे दौड़कर पकड़ लिया।
फिर इसकी सूचना गोराडीह पुलिस को दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


