जमुई जहरीले सांप ने युवक को डसा, परिवार वालों ने दिखाई बहादुरी
जमुई से सुधांशु लाल जमुई। मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव में एक युवक को

जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट जमुई। मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना गांव में एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। रजनीश जब अपनी मां को खाना देकर बाहर निकल रहे थे तो दरवाजे के बाहर चेहरे के सर में उन्हें डस लिया। परिवार वालों ने तत्काल जिस जगह पर सांप ने काटा था उस जगह पर ब्लेड से कट कर खून को बाहर निकाल दिया। साथ ही ऊपरी हिस्से में रस्सी बांध दी। तत्काल रजनीश को सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए गेहूंवन सांप को भी मार कर सदर अस्पताल लाया गया।
बड़ी बात तो यह है कि रजनीश कुमार सिंह को सांप काटने जैसा लक्षण ही नहीं आया। यानी सांप का विष उनके शरीर में फैल नहीं सका। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया। बताया जाता है कि रजनीश कुमार से अपनी मां को खाना खिलाकर कमरे से बाहर निकल रहे थे तभी कमरे के दरवाजा के पास मौजूद सांप ने उनके पैर में डस लिया। फिलहाल रजनीश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


