​नशा करने से मना करने पर युवक की रॉड से पीटकर किया घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में 23 मार्च को 18 वर्षीय युवक रौशन कुमार को नशा करने से मना करने पर दबंगों ने लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। उसे मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रौशन ने आरोपियों को बार-बार नशा करने से रोका था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

​नशा करने से मना करने पर युवक की रॉड से पीटकर किया घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

​भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर हटिया में बीते 23 मार्च की शाम सरकारी बोरिंग के पास नशा करने से मना करने पर दबंगों ने 18 वर्षीय युवक रौशन कुमार की लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया। जख्मी रौशन ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मायागंज अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई मिथुन के अनुसार, रौशन अक्सर आरोपियों को सरकारी बोरिंग के पास नशा करने से रोकता था। इसी रंजिश में 23 मार्च की शाम करीब 7 बजे रोहित कुमार, आशीष कुमार, गुलजारी कुमार और किसलय ने उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड से जोरदार वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मथुरापुर निवासी जामुन मंडल का पुत्र रौशन ढलाई मजदूर था। वह पांच भाइयों और दो बहनों के परिवार में चौथे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।