बांका: शिक्षक के साथ मारपीट, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका के गढ़ी कुरमा विद्यालय में एक युवक ने शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट की। विवाद के बाद युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। शिक्षक ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इस घटना से शिक्षकों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है।

बांका: शिक्षक के साथ मारपीट, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

बांका से संतोष झा की रिपोर्ट शंभूगंज प्रखंड के गढ़ी कुरमा विद्यालय में एक युवक द्वारा शिक्षक के साथ बदसलूकी एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर युवक ने शिक्षक से विवाद कर लिया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और स्कूल के एक कमरे में बंद कर दिया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।

शिक्षक ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से शिक्षकों में आक्रोश है और उन्होंने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।