
सुपौल: देसी कट्टा और बाईक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
प्रतापगंज में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक युवक कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया, जिसके पास एक अवैध देशी कट्टा और मोटरसाइकिल थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ रात में गश्त करते समय युवक को...
प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने थाना क्षेत्र के दुअनिया रेलवे ढ़ाला के पास शनिवार की रात देशी कट्टा और एक बाईक के साथ एक युवक को धरदबोचा। पूछताछ में युवक थाना क्षेत्र के भैरवा टोला वार्ड 12 का निवासी कुंदन कुमार निकला। जिसे थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शनिवार की रात दस बजे अपने रीजर्ब गार्ड के जवान उमेश कुमार पाल, संजय कुमार मंड़ल और राहुल कुमार के साथ रात्री गश्ती और छापेमारी के लिए निकले थे। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि भवानीपुर उतर पंचायत स्थित रेल्वे ढ़ाला के पास रौशन इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है।

सूचना पाते हीं थानाध्यक्ष सशस्त्रबल के साथ बताये गये निशानदेही पर पहूंचे। जहां इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के पास से एक युवक पुलिस वाहन को देखते हीं भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्रबल के जवानों ने धरदबोचा। पकडाये युवक को थानाध्यक्ष द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कुंदन कुमार बताया। पुलिस कारवाई देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकडाये युवक की तलाशी लेने पर उसके कमर के दाहिने तरफ खोसा हुआ एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया गया। साथ हीं उसके पास से एक सैमसंग कंपनी का एनड्रॉयड मोबाइल और एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल नम्बर बी आर 38 एस 4931 बरामद की गई। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर जप्त बाईक के साथ थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कुंदन के विरूद्ध अवैध आग्नेयास्त्र रखने की संज्ञेय अपराध की धारा में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। नवपदस्थापित थानाध्यक्ष के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




