Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsYoung Bride Commits Suicide Due to Domestic Strife in Khadgpur
मुंगेरः घरेलू कलह से तंग आकर नव विवाहित ने की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

मुंगेरः घरेलू कलह से तंग आकर नव विवाहित ने की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

संक्षेप: हवेली खड़गपुर के बढ़ौना गांव में एक नव विवाहिता मनीषा कुमारी ने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या कर ली। वह पांच महीने पहले ब्याही गई थी और तीन महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Sun, 2 Nov 2025 05:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

हवेली खड़गपुर। रविवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में घरेलू कलह से तंग आकर पांच माह पहले ब्याही एक नव विवाहिता ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही शामपुर पुलिस सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। जानकारी के अनुसार शामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी सुमोद कुमार की पुत्रवधू एवं प्रदुमन कुमार की 21 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी ने घरेलू कलह से तंग आकर छत में लगे पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या के कारण का कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि घरेलू विवाद में नवविवाहिता ने आत्महत्या की है। मृतका मनीषा कुमारी का विवाह 5 महीने पहले हुई थी तथा वह 3 महीने की गर्भवती थी। मृतका का पति प्रदुमन कुमार मेहनत मजदूरी का काम करता है। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह की जानकारी मिल पाएगी।