योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित
नारायणपुर के मध्य विद्यालय चौहद्दी में शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने जंक फूड के स्वास्थ्य पर प्रभाव बताया। प्रधानाध्यापक भागवत दास ने स्वस्थ छात्रों के महत्व पर जोर दिया। कई शिक्षक और छात्र इस शिविर में शामिल हुए।

नारायणपुर संवाद सूत्र। प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय चौहद्दी में उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया के की ओर से आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। सचिव डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि मैदा से बनी हुई कोई भी जंक फूड खाना स्वास्थ्य के लिए किसी तरह से हितकर नहीं है। प्रधानाध्यापक भागवत दास ने कहा कि स्वस्थ छात्र से ही उन्नत भारत का नवनिर्माण संभव है। मौके पर गांधी विचार मंच के रंजीत मंडल ने भी अपने विचार रखे। डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने छात्र-छात्राओं को कई योगासनों का अभ्यास कराया। मौके पर शिक्षक कृष्ण कुमार समदर्शी, मो. मजहर अली, मिजानुर रहमान, रीमा चौधरी, कुमारी अनीता, कुमारी निशा, प्रीति कुमारी, कुमारी रंजना मरांडी आदि मौजद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


