Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWorld Soil Day Celebrated at Bihar Agricultural University with Emphasis on Soil Health
बीएयू में बेहतर मृदा पर मंथन के साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित

बीएयू में बेहतर मृदा पर मंथन के साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित

संक्षेप:

फोटो है : विश्व मृदा दिवस के मौके पर हुआ कार्यक्रम बच्चों के बीच

Dec 06, 2025 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर में शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। इस वर्ष का थीम ‘स्वस्थ मिट्टी, स्वस्थ शहर’ रखा गया था। विवि के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एके झा ने ‘मृदा : एक संक्षिप्त परिचय’ विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। व्याख्यान में मृदा के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणों की महत्ता, कृषि उत्पादन में इसकी भूमिका तथा शहरी क्षेत्रों में मिट्टी के क्षरण की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। कुलपति प्रो. दुनिया राम सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता और पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें मिट्टी संरक्षण, उर्वरक प्रबंधन, जल-संरक्षण एवं सतत कृषि प्रणालियों पर कई रचनात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, किसानों तथा आम लोगों में मिट्टी के महत्व और इसके संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना था। शुरुआत विवि परिसर में आयोजित प्रभातफेरी से हुई। जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने स्वस्थ मिट्टी के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर दीवार पत्रिका और मृदा पर आधारित मॉडल का उद्घाटन किया। अतिथियों ने मृदा स्वास्थ्य पर आधारित एक समाचार पत्र (न्यूजलेटर) भी जारी किया। इसमें विभाग की चल रही शोध गतिविधियों एवं जनजागरूकता पहलों का विवरण शामिल था। स्कूली बच्चों में प्रारंभिक स्तर पर मृदा संरक्षण की समझ विकसित करने के उद्देश्य से उच्च माध्यमिक विद्यालय, लखमीपुर (इस्माईलपुर) के 20 विद्यार्थी (कक्षा 9–10) तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सबौर की 25 छात्राएं (कक्षा 3–5) कार्यक्रम में शामिल हुईं। बच्चों ने पोस्टर प्रदर्शनी और मृदा नमूनों को देखने में विशेष रुचि दिखाई। इस अवसर पर विवि के सभी संकाय सदस्य, विभागाध्यक्ष, शोधार्थी तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारी पूरे दिवस आयोजित गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे।