Bhagalpur News: विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली रैली

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मारवाड़ी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा जागरूकता रैली शुक्रवार को निकाली गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा के निर्द

Bhagalpur News: विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली रैली

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शुक्रवार को मारवाड़ी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार कर रहे थे। रैली कॉलेज परिसर से टीएनबी कॉलेज के रास्ते हरिजन टोला और इंदिरा कॉलोनी साहेबगंज पहुंची। वहां प्रभातफेरी, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन और हम दो, हमारे दो के स्लोगन के साथ जागरूक किया गया। मौके पर डॉ. रवि शंकर प्रसाद, प्रिंस कुमार, कृष्णा, प्रिंस राजा, रंजना, साक्षी, पीयूष झा, शिवसागर, आशीष, आयुष, कार्तिक, अंकित, गौरव, लाला आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।