
ओजोन परत बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी : डॉ. निर्मला
फोटो है : भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के एमबीए विभाग में मंगलवार को विश्व
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के एमबीए विभाग में मंगलवार को विश्व ओजोन दिवस के मौके पर पौधरोपण सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ. निर्मला कुमारी अवकाश पर रहने के कारण ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ीं। उन्होंने कहा कि ओजोन परत को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है, पृथ्वी का बढ़ता तापमान और कार्बन डाइऑक्साइड को नियंत्रित कर ही हम ओजोन परत से निकलने वाले पराबैंगनी किरणों से बच सकते हैं I विभाग के शिक्षक डॉ. हरीश ने कहा कि अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद्र अभी भी विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। डॉ. मणिकांता मणि ने कहा कि ओजोन परत की कमी से प्रतिवर्ष हजारों नए त्वचा कैंसर रोगी सामने आ रहे हैं, जबकि फसलें, वृक्ष और जंगल भी पराबैंगनी भी किरण के कारण प्रभावित हो रही है।
डॉ. पंकज ने विद्यार्थियों को बताया कि ओजोन परत धरती की अदृश्य सुरक्षा दल है। डॉ. कामरान ने सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया। मंच संचालन प्रतिमा ने किया। इस मौके पर लक्ष्मी, स्वीटी, निधि, तन्नू, नव्या आदि मौजूद थी। एसएम कॉलेज में पोस्टर प्रदर्शनी से दिया संदेश फोटो है : भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज के बॉटनी विभाग में विश्व ओजोन दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि धरती के लिए ओजोन परत सुरक्षा कवच है। इस कवच को सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी हम सभी की है। इस कारण ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण संरक्षण कर इसे बचाने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है। इस मौके पर विभाग की हेड सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थियों ने पौधरोपण किया। साथ ही छात्राओें द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




