विश्व होम्योपैथिक दिवस पर याद किए गये डॉ. सैमुअल हैनिमैन
भागलपुर में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डॉ. हैनिमैन की जयंती मनाई गई। होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन के योगदान को याद किया। अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली की सराहना की।

भागलपुर, वरीय संवाददाता विश्व होम्योपैथिक दिवस पर शुक्रवार को सरमसपुर में द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के भागलपुर यूनिट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ. हैनिमैन की जयंती मनाते हुए उनके फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए होम्योपैथिक चिकित्सकों ने डॉ. हैनिमैन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। वहीं होम्योपैथिक चिकित्सकों ने इस दौरान होम्योपैथिक दवा के मूड ऑफ एक्शन की जानकारी दी। इस मौके पर एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. समीर कुमार, अध्यक्ष डॉ. अवधेश चंद्र, महासचिव डॉ. विक्रम बिहारी, डॉ. पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. एखलाक अहमद, डॉ. पीएन पांडेय, डॉ. समरेंद्र नाथ भौमिक, डॉ. आत्माराम, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. संजीव रंजन, डॉ. निरंजन मंडल, डॉ. विभा, डॉ प्रियंका, डॉ. राजनंदिनी, डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. लूसी राज, डॉ. मल्लिका बासोतिया आदि की मौजूदगी रही।वहीं
होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन भागलपुर द्वारा शुक्रवार को डॉ. हैनिमैन की जयंती को विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली विश्व की सर्वोत्तम एवं सरल चिकित्सा पद्धति है। डॉ. एसके पंजीकार ने कहा कि होमियोपैथिक विधा एक सुरक्षित चिकित्सा प्रणाली है जो एक शिशु से लेकर गर्भवती स्त्रियों को भी स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है। इस मौके पर डॉ. तुषार कुमार, डॉ. अलका सिंह, डॉ. मीना कुमारी, डॉ. स्मिता संबोधित किया। इस मौके पर संगठन के सचिव डॉ. रविंद्र यादव, डॉ एएन गोस्वामी, डॉ. रेहान, डॉ. मन्नान, डॉ. महेश प्रसाद गुप्ता आदि की मौजूदगी रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


