सुपौल: विश्व होमियोपैथ दिवस पर होमियोपैथी चिकित्सा केंद्र में संगोष्ठी
सुपौल से आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन

सुपौल से आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की 271वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को “विश्व होमियोपैथी दिवस” के रूप में जिला मुख्यालय स्थित होमियोपैथी चिकित्सा केंद्र में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होमियोपैथी मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की जिला इकाई के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. योगेंद्र प्रसाद जैसवाल ने की, जबकि संचालन सचिव डॉ आरपी शाह ने किया। संगोष्ठी का उद्घाटन उपस्थित चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता, सस्ती एवं प्रभावी इलाज प्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डॉ जय प्रकाश गुप्ता, सचिव डॉ आरपी साह, सह सचिव डॉ फुलधर साह, डॉ गुरुदेव गुप्ता, डॉ प्रवेश कुमार, डॉ एसके सुमन, डॉ सत्यनारायण साह, डॉ चंद्रनारायण प्रसाद, डॉ मनोरंजन कुमार राणा, डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल, मो खालिद, सहित कई चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार एवं जनहित में इसके अधिक उपयोग पर बल दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


