वर्ल्ड हेल्थ डे पर आयोजित होगी विशेष कार्यशाला

Apr 06, 2026 10:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर के एसएम कॉलेज के होम साइंस विभाग ने वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर ‘एनीमिया एंड पीसीओडी फॉर हेल्थ अवेयरनेस’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. निशा झा करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश कुमार सिंह और विशेष अतिथि डॉ. शेफाली उपस्थित रहेंगी।

वर्ल्ड हेल्थ डे पर आयोजित होगी विशेष कार्यशाला

भागलपुर, वरीय संवाददाता एसएम कॉलेज के होम साइंस विभाग द्वारा मंगलवार को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसका विषय ‘एनीमिया एंड पीसीओडी फॉर हेल्थ अवेयरनेस’ रखा गया है। विभाग की हेड डॉ. लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में टीएमबीयू के प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह जबिक विशेष अतिथि के रूप में पीजी होम साइंस की हेड डॉ. शेफाली मौजूद रहेंगी। आयोजन सचिव डॉ. कुसुम भारती ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. विनय कुमार झा और डॉ. दीप्ति सिन्हा होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।