मुंगेर : आरडी एंड डीजे कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Apr 07, 2026 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आरडी एंड डीजे कॉलेज में स्वास्थ्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एनएसएस इकाई द्वारा किए गए इस शिविर में छात्रों और आम लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. विकास कुमार ने जांच की, जिसमें 170 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार ने किया।

मुंगेर : आरडी एंड डीजे कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

मुंगेर से नवीन कुमार झा की रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आरडी एंड डीजे कॉलेज में एक दिवसीय स्वास्थ्य जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस शिविर में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य के महत्व, उसकी आवश्यकता तथा स्वस्थ रहने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. विकास कुमार द्वारा स्वास्थ्य जांच की जा रही थी, जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया। कॉलेज के एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक डॉ भास्कर मिश्रा के अनुसार सूचना लिखे जाने तक लगभग 170 लोगों की जांच की जा चुकी थी और प्रक्रिया जारी थी।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. विद्या कुमार चौधरी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शुभम एवं डॉ. विश्वजीत विद्यालंकार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।