
अस्पताल संचालकों को धोखाधड़ी से बचने के बारे में बताया
एंटी-फ्रॉड एंड क्वालिटी डॉक्यूमेंटेशन पर कार्यशाला आयोजित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े निजी अस्पताल
भागलपुर, वरीय संवाददाता आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े निजी अस्पतालों के लिए शनिवार को शहर के एक होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति यानी बीएचएसएस एवं सेंटर फॉर हेल्थ पॉलिसी-एशियन डेवलेपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएचपी–एडीआरआई) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में निजी अस्पतालों के लिए ‘एंटी-फ्रॉड एंड क्वालिटी डॉक्यूमेंटेशन के बारे में बताया गया। बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के निदेशक ऑपरेशन डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़े अस्पतालों को धोखाधड़ी निरोधक उपायों से मजबूत करते हुए उन्हें गुणवत्ता दस्तावेजीकरण को सुदृढ़ करते हुए स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस एवं हेल्थ बेनिफिट पैकेज के अनुपालन को सुनिश्चित करना है।

मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यशाला निजी अस्पतालों को प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के नियम के अनुसार चलाने की सीख देते हुए उन्हें फ्राड से बचाया जा सकेगा और मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे बीएचएसएस के प्रशासनिक पदाधिकारी शैलेश चंद्र दिवाकर ने धोखाधड़ी की रोकथाम को लेकर आवश्यक कदमों के बारे में निजी अस्पताल के संचालकों को बताया। सेंटर फॉर हेल्थ पालिसी-एशियन डेवलेपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट के सलाहकार डॉ. गुरिंदर रंधावा एवं डॉ. आलोक रंजन ने धोखाधड़ी की रोकथाम, गुणवत्ता दस्तावेजीकरण, केस स्टडीज के बारे में और बीएचएसएस के निदेशक हेल्थकेयर डॉ. नीरज कुमार सिंह व सीएचसी-एडीआरआई के सत्येन्द्र कुमार ने स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइंस एवं हेल्थ बेनिफिट पैकेज पर प्रोटोकॉल अनुपालन विषय पर चर्चा की। अंतिम चरण में प्रतिभागियों ने फोकस ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों एवं समाधान पर सुझाव साझा किए। कार्यशाला का संचालन एडीआरआई टीम द्वारा किया गया। कार्यशाला के अंत में डॉ. सूरज शंकर ने आगतों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यशाला में भागलपुर, बांका, बेगूसराय, जमुई, खगड़िया, लखीसराय एवं मुंगेर जिलों के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ व एडीआरआई टीम के इंद्रजीत गोस्वामी, दिलीप, संजीव, पवन, अंशुल आदि की मौजूदगी रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




