Bhagalpur News: पूर्णिया: डेढ़ महीने से नहीं मिली मनरेगा मजदूरी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में वीबी जी राम जी (मनरेगा)

Bhagalpur News: पूर्णिया: डेढ़ महीने से नहीं मिली मनरेगा मजदूरी

Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र में वीबी जी राम जी (मनरेगा) के तहत कार्य करने वाले मजदूरों को 10 जून 2026 के बाद किए गए कार्य की मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं मिला है। भुगतान लंबित रहने से मजदूरों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और कई परिवारों के समक्ष रोजमर्रा का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। मजदूरों का कहना है कि मजदूरी नहीं मिलने के कारण परिवार के बीमार सदस्यों के इलाज, दवा की व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई और स्कूल फीस सहित अन्य आवश्यक खर्च पूरे करना कठिन हो गया है। समय पर भुगतान नहीं होने से कई परिवारों पर भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

वहीं, मनरेगा कार्यों में सामग्री उपलब्ध कराने वाले आपूर्तिकर्ताओं का भी तीन वित्तीय वर्षों 2024-25, 2025-26 और 2026-27 का भुगतान आवंटन के अभाव में लंबित है। भुगतान नहीं मिलने से सामग्री आपूर्तिकर्ताओं में भी नाराजगी है और वे लगातार प्रखंड व जिला कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इस संबंध में मनरेगा के परियोजना पदाधिकारी आलोक चंद रंजन ने बताया कि कार्यालय स्तर से मजदूरों के भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। हालांकि, आवंटन नहीं मिलने के कारण राशि अब तक मजदूरों के बैंक खातों में नहीं भेजी जा सकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आवंटन मिलते ही लंबित भुगतान कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: पूर्णिया: डेढ़ महीने से नहीं मिली मनरेगा मजदूरी