ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभागलपुर में बिना जांच किए सुल्तानगंज भेजे जा रहे मजदूर

भागलपुर में बिना जांच किए सुल्तानगंज भेजे जा रहे मजदूर

काफी इंतजार के बाद दिन में 11 बजे बाद की गयी जांच

भागलपुर में बिना जांच किए सुल्तानगंज भेजे जा रहे मजदूर
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 07 May 2020 02:58 AM
ऐप पर पढ़ें

बाथ थाना क्षेत्र की कुमैठा पंचायत के पांच एवं तरैटा ग्राम के एक मजदूर को मंगलवार को प्रशासन ने भागलपुर से सुल्तानगंज भेज दिया। मजदूरों ने क्वारंटाइन सेंटर के बरामदे पर रात बिताया। बुधवार सुबह बताया कि हम लोगों को बिना जांच किए भागलपुर से प्रशासन ने सुल्तानगंज पहुंचा दिया। हम जांच के इंतजार में खड़े हैं। घर वालों को पता चला तो भोजन पहुंचाया। वहीं भोजन हम लोगों ने किया। मजदूर किशोरी तांती, सुनील तांती, दयानंद तांती, पवन तांती एवं राहुल मंडल ने बताया कि हमलोग 10 दिन पूर्व कानपुर से पैदल चले थे। गोपालगंज पहुंचने पर हमलोगों की जांच की गयी तथा बस से प्रशासन द्वारा भागलपुर भेज दिया गया। हम कानपुर में माल गोदाम में मजदूरी करते थे। कहा कि बताया गया है कि जांच के बाद आप लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में पंजीकृत कर रखा जायेगा। वहीं बेंगलुरु से आए तरेटा के मजदूर शालिग्राम यादव ने बताया कि बच्चे को दिखाने जनवरी में बेंगलुरु गया था। बच्चे को तो घर भेज दिया। सोचा कुछ कमा लें। लेकिन कुछ दिन बाद ही काम बंद हो गया। बेंगलुरु से ट्रेन से दानापुर पहुंचाया गया। वहां से बस से भागलपुर लाया गया। हमारा चेकअप बेंगलुरु में टिकट बनाने के दौरान तथा दानापुर में किया गया। मजदूरों ने बताया कि 11:45 बजे दिन तक जांच के लिए इंतजार करना पड़ा। मजदूर किशोरी तांती, सुनील तांती, दयानंद तांती ,पवन तांती एवं तरैटा के शालिग्राम यादव को कृष्णानंद इंटर स्तरीय विद्यालय में रखा गया। वहीं राहुल मंडल को असरगंज प्रखंड के होने के कारण उसे सुल्तानगंज के क्वारंटाइन में पंजीकृत नहीं किया गया। वहीं क्वारंटाइन में रह रहे मजदूरों की जांच रेफरल अस्पताल से आयी टीम ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें