Bhagalpur News: सूजागंज बाजार में पिंक टॉयलेट इंस्टॉल, देर रात तक डटे रहे निगम के अफसर

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: फोटो भागलपुर, वरीय संवाददाता। कई सालों की मशक्कत के बाद आखिरकार शहर के मुख्य बाजार

Bhagalpur News: सूजागंज बाजार में पिंक टॉयलेट इंस्टॉल, देर रात तक डटे रहे निगम के अफसर

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। कई सालों की मशक्कत के बाद आखिरकार शहर के मुख्य बाजार सूजागंज में महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा बहाल कर दी गई। मंगलवार देर रात 2 बजे तक नगर निगम की टीम ने मुख्य बाजार स्थित सोनापट्टी के सामने इनारा चौक पर पिंक टॉयलेट इंस्टॉल कराया। बता दें कि आठ माह पूर्व ही नगर निगम की ओर से इनारा चौक पर इंस्टॉल किए जाने को लेकर पिंक टॉयलेट मंगा ली गई थी। जो पिछले आठ माह से सैंडिस कंपाउंड स्थित पार्किंग एरिया में ही धूल फांक रही थी। इनारा चौक और उसके आसपास के व्यवसायियों के विरोध की वजह से अब तक इसे इंस्टॉल नहीं कराया जा सका था।

वहीं व्यवसायियों से बाततचीत कर और स्थानीय वार्ड पार्षद के सहयोग से पिंक टॉयलेट इनारा चौक के बीचोबीच इंस्टॉल कराया गया। इस बात की जानकारी कार्यालय अधीक्षक सह योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पिंक टॉयलेट में विद्युत और पानी का कनेक्शन देकर इसे चालू कर दिया जाएगा। यह महिलाओं के लिए पूरी तरह से नि: शुल्क होगा। इंस्टॉलेशन के दौरान लोक स्वच्छता पदाधिकारी शशि भूषण सिंह, योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल और अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।