Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWomen s Football Tournament West Bengal Triumphs Over Jharkhand 5-4
महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में बंगाल ने झारखंड को 5-4 से हराया

महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में बंगाल ने झारखंड को 5-4 से हराया

संक्षेप: हरिपुर कला पंचायत के तिनकोनमा गाँव में मां काली स्पोटिंग क्लब द्वारा आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल ने झारखंड को 5-4 से हराया। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन पेनाल्टी शूट...

Fri, 24 Oct 2025 08:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुरलीगंज निज प्रतिनिधि। हरिपुर कला पंचायत के तिनकोनमा गाँव में काली पूजा के अवसर पर मां काली स्पोटिंग क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में पश्चिम बंगाल की 5-4 विजयी हुई। टूर्नामेंट पश्चिम बंगाल और झारखंड महिला टीम के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीम के तरफ से एक भी गोल नहीं हो पाया। जबकि दोनो टीम के खिलाड़ी एक दूसरे पर गोल दागने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आए। रेफरी के द्वारा पेनाल्टी शूट कराया गया। पेनाल्टी शूट में पश्चिम बंगाल टीम की ओर से पांच गोल किया गया। वही झारखंड टीम की ओर से मात्र चार गोल हो पाया।

इस प्रकार पश्चिम बंगाल टीम के 5-4 से विजेता घोषित किया गया। टूर्नामेंट में रेफरी अजय टुडू, लाइन्स मैन विवेक बेसरा और मनीष थे। कमेंट्री राहुल कुमार और शिवम कुमार कर रहे थे। वही खेल समाप्ति के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता टीम पश्चिम बंगाल और उपविजेता टीम झारखंड को मुखिया डॉ आलोक कुमार, जिप सदस्य पिंकी कुमारी, पूर्व मुखिया सुनिल शर्मा ने ट्रॉफा प्रदान किया। इस दौरान अतिथियो ने अपने संबोधन से खिलाड़ियो और आयोजन समिति का हौसलाअफजाई किया। मौके पर मेला अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव चन्द्रभूषण मेहता, खेल अध्यक्ष सह पूर्व पंसस प्रमोद यादव, पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार यादव, राजकुमार यादव, छोटेलाल सोरेन, रंजन हेम्ब्रम, लालचंद मरांडी, अक्षय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।