जीविका में दीदी का नाम जोड़ने के एवज में नजराना मांगने का आरोप
नाथनगर में राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका से जुड़ने पर 10,000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। लेकिन कई पंचायतों की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि फॉर्म भरने के लिए...

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि राज्य सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीविका से जुड़ने के एवज में सहायता राशि दस हजार देने की घोषणा की है। वहीं इसी कड़ी में नाथनगर के कई पंचायतों में महिलाओं ने फॉर्म भरने के एवज में दो से 300 रुपए नजराना मांगने का आरोप संबंधित संस्था के पदाधिकारी पर लगाया है। साथ ही नहीं देने पर फॉर्म अपलोड नहीं करने की बात कही है। ताजा मामला नाथनगर के दोगच्छी का है। जहां कई महिलाओं ने मीडिया को बयान देकर अपनी पीड़ा जाहिर की है। संबंधित अधिकारी से इस मसले पर जवाब पूछने पर उन्होंने ऐसी बात को खारिज किया है।
स्थानीय महिलाओं ने इस समस्या को नाथनगर बीडीओ से मिलकर लिखित शिकायत करने की बात कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




