Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWomen Affected by Osteoporosis Due to Prolonged AC Exposure and Calcium Deficiency
एसी संग बढ़ रही बीमारी! महिलाओं में तेजी से फैल रहा ऑस्टियोपोरोसिस

एसी संग बढ़ रही बीमारी! महिलाओं में तेजी से फैल रहा ऑस्टियोपोरोसिस

संक्षेप: एसी में ज्यादा देर रहने वाली महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी रोग) के मामले बढ़ रहे हैं, जो कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी से जुड़ी है। मीनोपॉज के अलावा, अब एसी में रहना भी इसका एक कारण बन रहा है।

Mon, 20 Oct 2025 04:42 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

एसी में ज्यादा समय बिताने वाली महिलाएं ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी रोग) की शिकार हो रही हैं। इन महिलाओं में कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी मिल रही है, जो हड्डियों की लंबाई और चौड़ाई को प्रभावित कर रही है। हालांकि, महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का मुख्य कारण मीनोपॉज माना जाता है, क्योंकि इससे एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है जो कैल्शियम जमा करने में सहायक है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मायागंज अस्पताल के विशेषज्ञों के अनुसार, अब ओपीडी में आने वाली करीब 30-35% महिलाओं में यह समस्या एसी के कारण पाई जा रही है। इसका सबसे बड़ा इलाज कसरत, खासकर वेटलिफ्टिंग, और सुबह की धूप लेना है, जिससे विटामिन-डी की कमी पूरी होती है। बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच से हड्डियों की कमजोरी का पता चलता है। होम्योपैथी में भी संतुलित आहार, कसरत और दवाओं से इस रोग का इलाज संभव है। डॉक्टरों ने एसी का कम इस्तेमाल करने, कसरत करने और धूप में टहलने की सलाह दी है।