ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरघर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास कर रही महिला को लोगों ने पकड़ा और पेड़ से बांधकर पीटा

घर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास कर रही महिला को लोगों ने पकड़ा और पेड़ से बांधकर पीटा

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही स्थित जगदेव नगर मसान काली मोहल्ला में एक बंद घर में दिन दहाड़े चोरी का प्रयास कर रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी महिला को पेड़ से बांध कर...

घर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास कर रही महिला को लोगों ने पकड़ा और पेड़ से बांधकर पीटा
कटिहार। एक संवाददाताSun, 12 May 2019 10:51 AM
ऐप पर पढ़ें

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही स्थित जगदेव नगर मसान काली मोहल्ला में एक बंद घर में दिन दहाड़े चोरी का प्रयास कर रही महिला को लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने आरोपी महिला को पेड़ से बांध कर जमकर पीटा। हालांकि पुलिस ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को तत्काल हिरासत में ले लिया जिससे उसकी जान बच गई।
 
लोगों ने कहा कि नौ की संख्या में महिलाएं जगदेव नगर स्थित राजीव कुमार ठाकुर के आवास पर शनिवार को महिला चोर खिड़की काटने का प्रयास कर रही थी। खिड़की को छेनी हथौड़ी से काटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ महिलाएं खिड़की का ग्रिल काट रही थी। हल्ला करने पर सभी आरोपी वहां से भाग गयी। गृह स्वामी के भांजे ने एक महिला का पीछा कर गोशाला के पास पकड़ लिया और मोहल्ला ले आया।
 
वहां लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। बंद घर के सभी लोग जनेऊ में पांच दिन पहले रंगरा गांव गये हुए थे। शनिवार को जब वह घर देखने पहुंचे थे। जैसे ही वे लोग घर देखकर वापस गये कि स्थानीय लोगों ने दूरभाष पर बताया गया कि घर में चोरी हो रही है। दोपहर के समय चोरों द्वारा खिड़की काटने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग ने हल्ला किया तब जाकर अन्य लोगों को घटना की जानकारी मिली। हालांकि नौ महिलाएं चोरी करने आयी थी लेकिन एक महिला को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के खिलाफ आवेदन  आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें