Bhagalpur News: अररिया: बच्चों के बीच विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला जख्मी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड के तुर्केली गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में बीबी नजली गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

Bhagalpur News: अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुर्केली गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला बीबी नजली तुर्कली की रहने वाली है।


