बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले का चेन छीना
सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के कमरगंज निवासी एक महिला ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा गले में

थाना क्षेत्र के कमरगंज निवासी एक महिला ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा गले में पहनी सोने की चेन झपटने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह बाजार से घर लौट रही थी। घर की गली में प्रवेश करते ही दो अज्ञात बाइक सवार दौड़कर आए और उसके गले से चेन झपटकर बाइक से फरार हो गए। थाने ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, सुल्तानगंज पुलिस ने नशे की हालत में दो शराबियों को पकड़ा। दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई।
इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



