
अररिया: वृद्ध महिला की हत्या के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी गांव में चापाकल के पानी बहाने को लेकर हुई विवाद में एक महिला की हत्या हो गई। मृतका की बहू सोनी ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना में सोनी की सास का बचाव करते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के कुजरी गांव वार्ड नंबर 10 में बुधवार को चापाकल का पानी बहाने के विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में मृतका की बहु सोनी ने पलासी थाना में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी हैं। नामजदों में बीबी रहमतिया, बीबी दुलारी पति मुजफ्फर,अफसर पिता असद, बीबी हेरा पिता असद, जाफरीन पिता असद, मुजफ्फर शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में मृतका की बहू सोनी ने कहा कि बुधवार को करीब साढ़े दस बजे दलकी सास चापाकल पर कपड़ा साफ कर रहीं थीं। इसी दौरान बीबी सवाना जो मेरी गोतनी साथ में कपड़ा साफ कर रहीं थी।
दोनों को कपड़ा साफ करते देख पड़ोसन बीबी रहमतिया गाली-गलौज करते हुए आयी चापाकल पर आयीं बोली तुम लोग चापाकल पर कपड़ा साफ करतीं हों और पानी मेरे जमीन पर जा रहा है। इसी बात को लेकर मेरी सास गाली-गलौज करने से मना की तो बीबी रहमतिया, बीबी दुलारी, अफसर, बीबी हेरा,जाफरीन व मुजफ्फर ने लाठी डंडा व कुदाल लेकर आयें व हमलोगों के साथ मारपीट करने लगा। इसी क्रम में मो मुजफ्फर ने मुझे व मेरी गोतनी सवाना को मारपीट करते हुए धक्का देकर गिरा दिया जिससे हमलोग बेहोश हो गये। यह देखकर मेरी सास मृतका साबरा खातुन बीच बचाव में आयी तो मो मुजफ्फर ने उन्हें उठाकर पत्थर पर पटक दिया। इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की सूचना पर पलासी थाना पुलिस बल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बुधवार को ही करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




