Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWoman Murdered in Katihar Police Arrest Suspect Promptly
कटिहार: महिला हत्याकांड का खुलासा, नामजद प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

कटिहार: महिला हत्याकांड का खुलासा, नामजद प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

संक्षेप:

कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय महिला नुजहत खातून की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Jan 21, 2026 06:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में हुई महिला हत्याकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बुधवार को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिया बेलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलहदा खाड़ी में 22 वर्षीय महिला नुजहत खातून की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका नुजहत खातून अलहदा खाड़ी की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या का कारण आपसी पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम द्वारा घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक, कटिहार द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद बरसोई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाते हुए नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्य संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।