Bhagalpur News: भागलपुर में मॉर्निंग वाक करने निकली महिला को हाईवा ने रौंदा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर के ताड़र गांव में एक महिला को सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हाईवा ने रौंद दिया। महिला का इलाज करते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है, जिनकी बेटी की शादी दो दिन बाद थी। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

Bhagalpur News: भागलपुर में मॉर्निंग वाक करने निकली महिला को हाईवा ने रौंदा

Bhagalpur News: भागलपुर। सन्हौला थाना क्षेत्र के ताड़र गांव में गुरुवार की अल सुबह मुख्य सड़क पर हनुमान मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक करने निकली एक महिला को हाईवा ने रौंद दिया। हाईवा के धक्के से महिला बुरी तरह से घायल हो गई। इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान ताड़र निवासी स्व. दिलीप दास की पत्नी पूनम देवी (उम्र 47) के रूप में हुई है। पूनम की बेटी की शादी दो दिन बाद होनी थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने विरोध में मुख्य सड़क को ताड़र हटिया के पास लाश रखकर मुआवजा की मांग को लेकर बांस बल्ला लगाकर मुख्य सड़क जाम कर दिया।

दोनों ओर गाड़ियों का लंबा काफिला लग गया। दो घंटा जाम के बाद थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुआ और वाहनों का परिचालन शुरू हो गया। बीडीओ कन्हैया कुमार के निर्देश पर मृतक के परिजनों को जाम स्थल पर ही तत्काल कबीर अंत्येष्ठि योजना से तीन हजार रुपये का नगद भुगतान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।