बाइक से धक्का लगने पर महिला घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में मोटरसाइकिल के धक्के से एक महिला

गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में बाइक के धक्के से एक महिला घायल हो गई। मामला बुधवार देर शाम की है। घायल महिला की पहचान कासिमपुर मुसहरी टोला के तिलिया देवी (42 वर्ष) पति दिरो मांझी के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों बताया कि महिला शौच के लिए सड़क पर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने असंतुलित होकर धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


