Bhagalpur News: मोटरसाइकिल के चेन में फंसा महिला का आंचल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: भवानीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक महिला का आंचल मोटरसाइकिल की चेन में फंस गया, जिससे वह गिरकर घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी चोट का आकलन किया। महिला की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है।

Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक के पास शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार महिला का आंचल चेन में फंस गया, जिससे वह गिरकर घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को तुरंत नारायणपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि महिला के बाएं हाथ में फ्रैक्चर की आशंका है और आगे की जांच की जा रही है। घायल महिला की पहचान नारायणपुर प्रखंड के आशाटोल गांव निवासी राजू कुमार की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


