Bhagalpur News: किशनगंज : दहेज के लिए विवाहिता को बच्चे समेत घर से निकालने का लगा आरोप

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक

Bhagalpur News: किशनगंज : दहेज के लिए विवाहिता को बच्चे समेत घर से निकालने का लगा आरोप

Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता

महिला द्वारा दहेज उत्पीड़न का आरोप

फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और चार वर्षीय बेटे के साथ घर से निकालने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।विवाहिता महिला ने 9 सितंबर को ससुराल के पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विवाहिता का निकाह करीब चार वर्ष पूर्व फतेहपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुआ था।महिला का आरोप है कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था। परिवार की सहमति के बाद निकाह हुआ।महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला का चार वर्षीय बेटा शारीरिक रूप से दिव्यांग है। आरोप है कि इसे लेकर भी ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था।आवेदन में कहा गया है कि पति फिलहाल चेन्नई में काम करता है। महिला द्वारा फोन पर शिकायत करने पर पति भी कथित रूप से परिवार के लोगों के प्रभाव में आकर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाता है।

घरेलू हिंसा के मामले की जानकारी

विवाहिता के अनुसार 27 अगस्त की सुबह वह बेटे को नाश्ता खिला रही थी। इसी दौरान सास समेत पांच लोगों ने कथित रूप से उसके और बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया और दोनों को घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देते हुए मायके से 10 लाख रुपये दहेज लाने की मांग की।इसके बाद महिला अपने बच्चे के साथ मायके चली गई। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिक

की दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महिला ने किस कारण से प्राथमिकी दर्ज करवाई?−
महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित होने, मारपीट करने और बेटे के साथ घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: किशनगंज : दहेज के लिए विवाहिता को बच्चे समेत घर से निकालने का लगा आरोप