ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरमुंगेर में शादी के दौरान बारातियों के हर्ष फायरिंग से महिला की मौत

मुंगेर में शादी के दौरान बारातियों के हर्ष फायरिंग से महिला की मौत

मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर में बारातियों के जश्न में चली गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पति विष्णुदेव मंडल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज...

मुंगेर में शादी के दौरान बारातियों के हर्ष फायरिंग से महिला की मौत
मुंगेर। नगर संवाददाताSat, 07 Dec 2019 12:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंगेर में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर में बारातियों के जश्न में चली गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पति विष्णुदेव मंडल ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कासिम बाजार के बेटवन बाजार अड़गड़ा रोड निवासी ललिता देवी (20) अपने पति विष्णुदेव मंडल और आठ माह की दुधमुंही बच्ची नंदनी के साथ गुरुवार की देर शाम बुआ के घर संदलपुर पहुंची थी। देर रात को ललिता बुआ की बेटी कंचन कुमारी की बारात देखने घर से बाहर निकली थी। बारातियों के द्वारा पटाखे फोड़े जा रहे थे। इसी बीच किसी ने बारात पक्ष की ओर से  गोली चला दी। गोली ललिता के पेट में जा लगी। आनन फानन में परिजन ललिता को सदर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
  
एसपी गौरव मंगला ने बताया कि बारात में गोली चलाने के दौरान युवती की मौत हुई। युवती के पति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें