सुपौल: महिला बच्ची के साथ मोबाइल टाबर पर चढ़ी, सरकारी अमला पहुंचा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरराघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर। थाना क्षेत्र के सिमराही दुर्गा मंदिर

राघोपुर (सुपौल) से ब्रजेश कुमार की रिपोर्ट राघोपुर। थाना क्षेत्र के सिमराही दुर्गा मंदिर के समीप मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपनी एक छोटी बच्ची के साथ एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि महिला सुबह करीब 4 बजे टावर पर चढ़ी। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। स्थानीय लोगों की भीड़ भी टावर के नीचे जमा हो गई है। महिला के टावर पर चढ़ने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


