मधेपुरा: संदिग्ध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर: थानाध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण और सावधानी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सभी पुलिस कर्मियों को चौकसी बरतने को कहा गया।

मधेपुरा: संदिग्ध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर: थानाध्यक्ष

कुमारखंड(मघेपुरा) से सरोज कुमार की रिपोर्ट श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष ने निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में हर तरह की गलत गतिविधि करने वाले लोगों पर नजर रखें। थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को दिन व रात्रि गश्ती पर पूरा ध्यान देने और सावधानी से ड्यूटी पर तैनात रहने एवं पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश भी दिए।

उन्होंने ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर हर समय चौकस होकर ड्यूटी करना है। इस दौरान अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह, धनश्याम प्रसाद, एएसआई राकेश कुमार सिंह, पीटीसी नवीन मंडल के साथ ही ग्रामीण पुलिस संतोष कुमार, सोनू कुमार, अशोक पासवान, रूपेश राज, मो मुजीबुर्रहमान, रशीद अहमद, पवन कुमार, पप्पू पासवान, आसिफ अली, रणधीर कुमार, उमेश पासवान, उषा देवी, बुंदेल पासवान एवं अन्य ग्रामीण पुलिस मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।