Webinar on Hindi Language s Role in National Unity Held at SM College भारतीय संस्कृति और संस्कारों की भाषा है हिंदी : प्राचार्य, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWebinar on Hindi Language s Role in National Unity Held at SM College

भारतीय संस्कृति और संस्कारों की भाषा है हिंदी : प्राचार्य

भागलपुर के एसएम कॉलेज में हिंदी दिवस पखवाड़े पर एनएसएस द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया। विषय 'भारत की एकता और अखंडता में हिंदी भाषा की भूमिका' था। प्राचार्य डॉ. निशा झा ने हिंदी को भारतीय संस्कृति...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 15 Sep 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय संस्कृति और संस्कारों की भाषा है हिंदी : प्राचार्य

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज में हिंदी दिवस पखवाड़े पर एनएसएस द्वारा वेबिनार का आयोजन सोमवार को किया गया है। इसका विषय ‘भारत की एकता और अखंडता में हिंदी भाषा की भूमिका थी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. निशा झा ने कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति और संस्कारों की भाषा है। कहा कि इसे बढ़ाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। अतिथियों का स्वागत डॉ. हिमांशु शेखर ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. आशा तिवारी ओझा ने कहा कि हिंदी भाषा वास्तव में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का एक महत्वपूर्ण साधन है। विवि समन्वयक डॉ. राहुल ने कहा कि हिंदी भारत के सभी भाषाओं के लिपि की जननी है।

इस मौके पर डॉ. सुनीता सहित अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर डॉ. पृथा बसु सहित अन्य शिक्षक व कई राज्यों के वक्ता सहित अन्य स्वयंसेवक जुड़े थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।