पूर्णिया: येलो अलर्ट के बीच रविवार सुबह धूप खिली
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरपूर्णिया में रविवार सुबह से धूप खिली है, जिससे किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने 3 से 8 मई के बीच येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ बारिश, मेघा गर्जन और ओलावृष्टि की संभावना है। पिछले तीन दिनों में 170 मिलीमीटर बारिश हुई है।

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट येलो अलर्ट के बीच रविवार सुबह से धूप खिली है। धूप खिलने के कारण किसानों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 3 मई, 5 मई, 6 मई, 7 मई एवं 8 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 4 मई को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है। मेघा गर्जन, ओलावृष्टि एवं ब्रजपात के साथ साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि पूर्णिया में तीन दिनों में 170 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।


