
रात का तापमान फिर चढ़ा, दिन में धूप ने दिलाई हल्की गर्मी का एहसास
भागलपुर में पिछले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गई है। दिन का तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, सर्द पछुआ हवा के कारण रात में ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
भागलपुर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बीते दो दिनों में रात के तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस तो दिन के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। भले ही तापमान बढ़ता दिख रहा हो लेकिन सर्द पछुआ हवा के कारण रात में ठंड के असर में कोई कमी नहीं आई। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कमी होगी तो वहीं रात के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।
बता दें कि दिन का पारा 0.3 डिसे तो रात का पारा 0.5 डिसे चढ़ा बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
आज दिन का पारा आएगा नीचे, रात में ठंड बरकरार
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को दिन के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। जबकि शुक्रवार से 14 दिसंबर के बीच दिन का पारा 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 13 दिसंबर से आंशिक रूप से बादल छाएंगे तो दिन संग रात में ठंड बढ़ेगी। जबकि इस दौरान तीन से चार किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ हवा के बहने का अनुमान है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




