दिन का मौसम सुहाना, शाम को हुई झमाझम बारिश

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

मौसम विभाग ने 14.6 मिमी तो बीएयू सबौर ने 9.1 मिमी बारिश होना बताया बुधवार

दिन का मौसम सुहाना, शाम को हुई झमाझम बारिश

भागलपुर, वरीय संवाददाता। करीब सात दिन तक तपने के बाद बुधवार को एक बार फिर बादलों की मेहरबानी बरसी। मंगलवार की रात नम हवाओं के कारण सुहानी बनी रही तो बुधवार का पूरा दिन धूप-छांव के दौर से गुजरा। करीब छह दिन बाद पहला ऐसा मौका रहा, जबकि दिन की गर्मी ने लोगों के पसीने नहीं निकाले। वहीं शाम करीब चार बजे उत्तर-पूर्व से एक बादलों का झोंका आया और हल्की पूर्वी हवाओं के साथ जिले में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश को जहां भारतीय मौसम विभाग ने 14.6 मिमी मापा तो वहीं बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने 9.1 मिमी होना बताया।दिन

का पारा 4.1 डिसे लुढ़का तो रात का पारा आया 1.2 डिसे नीचेभारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिन का पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़का तो वहीं रात का पारा भी 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से क्रमश: 4.6 डिग्री व 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 76 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम में हुई बारिश के कारण शाम साढ़े पांच बजे तक बढ़कर 98 प्रतिशत पर आ गई। जबकि बीते 24 घंटे में 5.2 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवा बही।आज आंधी संग बारिश तो कल रिमझिम फुहारबिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को जहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से आंधी चल सकती है वहीं इस दौरान आंशिक बदरी के बीच धूप-छांव होगी और हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है। शुक्रवार को अमूमन आसमान साफ रहेगा और तीखी धूप के बीच गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। अगले 48 घंटे में दिन का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा दो डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।