Bhagalpur News: 19 जुलाई तक हो सकती है बारिश, मौसम हुआ सुहाना

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: जिले में औसत वर्षा 15.3 मिलीमीटर दर्ज की गई तापमान में गिरावट होने से लोगों

Bhagalpur News: 19 जुलाई तक हो सकती है बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में कुछ एक जगहों पर वर्षा हुई। इस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की। जिले में औसत वर्षा 15.3 एमएम दर्ज की गई है।

भविष्यवाणी की जानकारी

बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 15-19 जुलाई के बीच दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मुंगेर जिले में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-90 प्रतिशत तथा दोपहर में 55-65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि में 10-15 किमी/घंटा की गति से अगले दो दिन दक्षिण-पछिया एवं उसके बाद दक्षिण-पूरबा हवा चल सकती है। यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी।

कृषि संबंधी सुझाव

मौसम वैज्ञानिक डॉ. नेहा पारिक ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 6.40 बजे 96 प्रतिशत जबकि दोपहर 1.40 बजे 71 प्रतिशत थी। पूर्वा हवा 4.2 किमी/घंटा की रफ्तार से चली। वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में हुई वर्षा का लाभ उठाते हुए धान की सबौर सुरभित, भागलपुर कतरनी, सबौर दीप, किस्मों की बुआई किसान कर सकते हैं। बुआई से पूर्व बीजों को कार्बेन्डाजिम/2.0 ग्राम/किग्रा बीज से उपचारित करें तथा 10-15 दिन की नर्सरी में समय पर निराई-गुड़ाई करें। धान की किस्मों सबौर मोती धान, सबौर सोना आदि की सीधी बुआई भी कर सकते हैं। पुरानी नर्सरी में समय पर खरपतवार नियंत्रण करें। जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है वे रोपाई करें。

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।