Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWeather Update Day Temperature Rises in Bhagalpur Nights Turn Colder
भागलपुर में दिन का तापमान 1.2 डिग्री बढ़ा, अगले दिनों में पारा फिर गिरेगा

भागलपुर में दिन का तापमान 1.2 डिग्री बढ़ा, अगले दिनों में पारा फिर गिरेगा

संक्षेप:

भागलपुर में गुरुवार को दिन का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जिससे मौसम सामान्य हो गया। हालांकि, रात के तापमान में मामूली वृद्धि के बावजूद ठंड बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Dec 05, 2025 12:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को भी सूरज चमका, लेकिन चमक जरा तीखी रही। लिहाजा दिन का पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया, जिससे दिन का मौसम सामान्य हो गया। वहीं रात के तापमान में मामूली वृद्धि के बावजूद ठंड और बेरहम हो गई है। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाएं लोगों को दिन ढलने के बाद से लेकर अगली सुबह तक ठंड से परेशान कर रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अगले रविवार तक दिन संग रात का पारा भी लुढ़केगा, जिससे दिन में हल्की सिहरन तो रात में तेज ठंड का सामना लोगों को करना पड़ेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दो दिन तक लुढ़कने के बाद गुरुवार को रात का पारा चढ़ा दो दिन (एक से दो दिसंबर के बीच) में रात का पारा लुढ़कने के बाद तीसरे दिन यानी गुरुवार को 0.3 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 0.9 डिग्री सेल्सियस व 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे 75 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक कम होकर 50 प्रतिशत पर आ गई। वहीं बीते 24 घंटे में 1.8 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही।

अगले दो दिनों में दिन का दो डिसे तो रात का पारा डेढ़ डिसे तक होगा कम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले चार दिन तक दिन का मौसम शुष्क तो बना रहेगा और सूरज भी चमकेगा। लेकिन दिन के तापमान में आधे से एक-एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। वहीं रात के तापमान में भी इस दौरान एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट रात में ठंड का कहर बढ़ेगा।