Weather Update Chilly Days Ahead as Cold Wave Hits Bhagalpur कल दस्तक देगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, फिर ठिठुरेंगे दिन-रात, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWeather Update Chilly Days Ahead as Cold Wave Hits Bhagalpur

कल दस्तक देगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, फिर ठिठुरेंगे दिन-रात

भागलपुर में गुरुवार को सूरज की चमक से मौसम सुहाना हो गया। रात का तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, पश्चिमी हिमालय में सक्रिय...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 26 Dec 2024 01:25 PM
share Share
Follow Us on
कल दस्तक देगा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, फिर ठिठुरेंगे दिन-रात

भागलपुर। गुरुवार की सुबह से ही सूरज की चमक ने दिन के मौसम को सुहाना कर दिया। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं सुबह में हल्का कोहरा छाया रहा, जो कि सूरज के चमक बढ़ते ही छंटता चला गया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिमी हिमालय एवं इसके आसपास के क्षेत्र में सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे इन क्षेत्रों में जबरदस्त बर्फबारी के साथ-साथ हवाएं सर्द हो जाएंगी। फिर यहां से आने वाली सर्द पछुआ हवाओं के कारण जिले का मौसम बदलेगा। रात संग दिन में भी ठंड बढ़ेगी तो दिन-रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट आएगी। ठिठुरन बढ़ेगी तो सुबह-शाम में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।