अभी कुछ दिन और सताएगी झुलसाने वाली गर्मी, जानिए कब मिलेगी राहत !
अभी और सताएगी झुलसाने वाली गर्मी। राहत के लिए करना होगा कुछ दिनों का इंतजार। बहरहाल ईद का दिन शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालांकि मौसम...
अभी और सताएगी झुलसाने वाली गर्मी। राहत के लिए करना होगा कुछ दिनों का इंतजार। बहरहाल ईद का दिन शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि प्री-मानसून बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।
इस सीजन में अभी तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक गया था। लेकिन 16 जून को यह तापमान बढ़कर 40.2 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। जानकारी हो कि सामान्य तौर पर 15 जून को मानसून आ जाता है लेकिन इस बार मानसून नहीं आया है। प्री मानसून बारिश नहीं होने और उमस के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
बिहार कृषि विवि के मौसम विज्ञानी डा. वीरेन्द्र ने बताया कि मानसून की बारिश के बाद से गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन मानूसन आने में अभी करीब 5 दिन और समय लगेगा। कबीरपुर के शाहिल ने बताया कि इस बार ईद का मजा गर्मी ने खराब कर दिया। जबकि पिछले साल बारिश से लोग परेशान थे।