ओस में भीगी रात तो सुबह धुंध में लिपटा रहा, दिन में गर्मी ने छुड़ा दिए पसीने
भागलपुर में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जबकि रात का तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है।

भागलपुर, वरीय संवाददाता इन दिनों मौसम पल-पल रंग बदल रहा है। जिस समय दिन से लेकर रात तक तपनी चाहिए, उस मौसम में गर्मी भी पूरी तरह से लय में नहीं आ सकी है। मंगलवार की रात जहां ओस में भीगी रही तो वहीं बुधवार की सुबह हल्की धुंध में घिरी आई। वहीं सूरज की तपिश जब बढ़ी तो दिन में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये। वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अगले पांच दिन में दिन और रात की गर्मी में और इजाफा होगा।बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।अगले पांच दिन में दिन संग रात का पारा चढ़ेगा, और सताएगी गर्मीबीएयू, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार से लेकर 20 अप्रैल के बीच दिन का पारा 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। दिन में गर्मी तो रात में से उमस लोगों के पसीने छूट सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


