Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsWeather Fluctuations Cause Health Issues in Katihar Doctors Advise Caution
कटिहार : मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा बीमार
कटिहार में मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। तापमान में बदलाव के चलते सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने और तुरंत चिकित्सा सलाह लेने की...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरTue, 16 Sep 2025 05:41 PM

कटिहार। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से लोग बीमार हो रहे है। कभी तापमान गर्म तो कभी बारिश के बाद ठंडी हवाओं की दस्तक के कारण लोग परेशान हो रहे है। अधिकतर सरकारी और गैर सरकारी डाक्टरों के द्वारा लोगों को इस तरह के मौसम में बचकर रहने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ठंड और गर्म के बीच थोड़ा भी अंतर आया तो फिर लोग बीमार हो सकते है। डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि सर्दी, खांसी और बुखार आने पर फौरन डाक्टरों से सलाह लीजिए और दवा का इस्तेमाल करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




