बादल के बीच दिन उबला, उमस ने छुड़ा दिए पसीने

Mar 12, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में मौसम में बदलाव आया है। भारी उमस और हल्की गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस गिरा और रात का तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। अगले दिनों में उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

बादल के बीच दिन उबला, उमस ने छुड़ा दिए पसीने

भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक सक्रिय ट्रफ से बुधवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा। बादलों की आगोश में सूरज भले ही छिपा रहा, लेकिन भारी उमस से बुधवार को पूरा दिन उबला। इस दौरान हल्की गर्मी और उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। जबकि रात में चढ़े पारे ने लोगों को हल्की गर्मी का एहसास करा दिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो गुरुवार को जिले के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अगले दो दिनों में दिन के मौसम में और उबाल रहेगा।बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया तो वहीं रात का पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया।

बुधवार को अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 3.0 डिग्री सेल्सियस व 8.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।आज बिजली की चमक के बीच हल्की बारिश की संभावनाबिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो वहीं गुरुवार को गरज के साथ रिमझिम फुहारों के पड़ने की संभावना है। वहीं इन दो दिनों के बीच दिन का पारा दो डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा। वहीं अगले तीन दिन में रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। दिन में उमस बुरा हाल करेगी तो वहीं रात में हल्की गर्मी का एहसास होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।