पूर्णिया: आज से नौ तक के लिए अलर्ट

Apr 07, 2026 05:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया में मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। येलो अर्लट मंगलवार और गुरुवार के लिए तथा बुधवार के लिए ओरेंज अर्लट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों में बारिश, तेज हवाएँ और वज्रपात की संभावना है, विशेष रूप से 8 एवं 9 अप्रैल को। किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पूर्णिया: आज से नौ तक के लिए अलर्ट

पूर्णिया से पूर्णिया से धीरज कुमार झा की रिपोर्ट मंगलवार को सुबह से तेज धूप है। मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम में बदलाव की संभावना है। मंगलवार एवं गुरुवार के लिए येलो अर्लट जारी किया गया है, जबकि बुधवार को ओरेंज अर्लट जारी किया गया है। इन तीन दिनों में बारिश,हवा,मेघगर्जन,व्रजपात की संभावना बनी हुई है। इन तीन दिनों में किसानों को फसल कटाई को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा, वज्रपात, 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से 8 एवं 9 अप्रैल को इसकी अधिक संभावना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।