मुंगेर: अगले 48 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मुंगेर में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भारी बारिश और गर्जन की संभावना है। किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुंगेर: अगले 48 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी

मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले कुछ दिन किसानों और आम जनजीवन के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में छिटपुट बादल छाए रहे और जिले के अलग-अलग क्षेत्र में रुक-रुक कर लगभग 2.7 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

अगले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण

​कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने बताया कि असली बदलाव आज सोमवार से दिखेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को जिले में मानसून पूर्व की सक्रियता के कारण भारी बारिश (लगभग 32 एमएम) और गर्जन की स्थिति बनी रहेगी। किसान भाई कटी हुई फसलों को सुरक्षित कर लें।

सावधानी बरतने की सलाह

​वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने किसानों को चेतावनी दी है कि सोमवार को 22 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं और भारी बारिश खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। वज्रपात (ठनका) की भी आशंका है, इसलिए बारिश के दौरान खुले खेतों या पेड़ों के नीचे शरण न लें। मंगलवार से तापमान में हल्की वृद्धि होगी, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस की जा सकती है।

सामान्य प्रश्न

मुंगेर में मौसम का मिजाज किस प्रकार बदल गया है?
मुंगेर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, जिससे अगले कुछ दिन किसानों और आम जनजीवन के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur Newsमुंगेर: अगले 48 घंटों में भारी बारिश और वज्रपात के आसार, अलर्ट जारी